Blog

सर्व ब्राह्मण को एक होना आवश्यक है, ताकि ब्राह्मण एकता बनी रहे=सुशांत शुक्ला

बिलासपुर। ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा समस्त ब्राह्मण युवक युवती वैवाहिक परिचय महासम्मेलन एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन सिद्धि मुस्कान भवन अशोक नगर सरकंडा में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, विशिष्ट अतिथि सीएम सलाहकार मुख्यमंत्री
धीरेन्द्र तिवारी एवं पूर्व डीएफओ एस डी बड़गैया उपस्थित थे । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा की अलग अलग ब्राह्मण कैटेगरी के आधार में ना होकर सर्व ब्राह्मण को एक होना आवश्यक है ताकि ब्राह्मण एकता बनी रहे और ब्राह्मण युवा आयाम छत्तीसगढ़ का कार्य अत्यंत सराहनीय है। मुख्यमंत्री के सलाहकार धीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत आवश्यक एवं सराहनीय है।
एस डी बड़गैया जी ने कहा कि युवक युवती वैवाहिक परिचय आज के समय मे आवश्यक है जो समाज के युवक युवतियों के परिवारों को एक मंच मिलता है और ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा सदैव समाज हित को ध्यान में रखकर कार्य किया जाता है जो सराहनीय है।
ब्राह्मण युवा आयाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने बताया कि ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा युवक-युवती वैवाहिक परिचय महासम्मेलन का इस बार सातवाँ वर्ष था इस वर्ष 46 जोड़ो में सहमति बनी और 300 से ज्यादा पंजीयन प्राप्त हुआ हमारे द्वारा प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जाता है लेकिन छत्तीसगढ़ के अलावा 12 से 15 राज्य और विदेशों से भी पंजीयन आये जिससे हमारा कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो गया हमे गर्व है कि इस आयोजन को करने का सौभाग्य हमे मिलता है और हमारी बात विदेशो तक पहुँचती है ।


देश विदेश से पहुंचे ब्राह्मण समाज एवं परिवार के लोग

इस वर्ष कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैण्ड छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, झारखण्ड, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, आदि राज्यो से आए ब्राह्मण परिवारों की उपस्थिति में ब्राह्मण महासम्मेलन संपन्न हुआ ।


फरसा, शाल, श्री परशुराम चालीसा देकर किया गया सम्मान

कार्यक्रम के अंत मे अतिथियों को फरसा, शाल, श्री परशुराम चालीसा देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सस्मिता शर्मा एवं रविन्द्र उपाध्याय द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *