सलका और अरपाभैंसाझार का गेट खुला

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले आमजनों से सतर्क रहने की अपील की
बिलासपुर -लगातार हो रही बारिश से अरपा नदी में निर्माणधीन सल्का डिवीजन मेंभी जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसके कारण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए भ्ौंसाझार बांध के गेट को एहतियातन के तौर खोला जा रहा जिस वजह से अरपा नदी के निचले क्ष्ोत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती । जिला प्रशासन के द्बारा इन्हें अलर्ट जारी किया गया हैं। मानसून सक्रिय होने से जिले में अच्छी बारिश हो रही ,और नदियां, तालाब के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई,और बांध ,नदियां खतरे के निशान से ऊपर चल रहें है । जिले मे बारिश अच्छी होने से भ्ौंसाझार बांध का जलस्तर बढ़ने से
खतरा बना हुआ है।
*बाढ़ की स्थिति पर सलका और अरपा भैंसाझार के गेट खोले गए*
अरपा नदी में निर्मित सलका डायवर्सन में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अरपा भैंसाझार के गेट को भी एहतियात के तौर पर खोला गया है। अरपा नदी में निचले क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है।
*निचले क्षेत्र में नदी के किनारे रहने वाले सावधान रहे*
सलका चेक डेम और अरपा भैंसाझार के गेट को खोलने के कारण नदी में पानी का बहाव तेज होगा जिससे नदी के किनारे और आसपास रहने वाले सतर्क हो जाए।इससे खतरा हो सकता है।जो संसाधन और जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि नदी के किनारे रहने वाले सावधान रहे।पानी का बहाव तेज होगा और इससे खतरा बढ़ सकता है।
*लगातार हो रही बारिश से पानी को छोड़ा गया*
लगातार हो रही पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से नदी नाले उफान पर है।इससे पहाड़ के ऊपरी क्षेत्रों में चेक डेम और एनीकेट पानी से लबालब भर गए है।जिसके कारण पानी को छोड़ने के लिए गेट को खोला गया है।यही कारण है कि आमजनों से अपील करके सतर्क रहने कहा गया है।