Blog

सशक्त एप्स‘ के माध्यम से मोटर सायकल चोर गिरफ्तार

बिलासपुर । चोरी की बाइक के घूमने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक के पास से बाइक बरामद किया गया है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि आईजी रामगोपाल गर्ग के द्वारा संचालित सशक्त एप्स के माध्यम से निर्देशानुसार प्रतिदिन की तरह वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सर्च किया जा रहा था। इसी बीच वाहन चेंकिंग के दौरान बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 ए बी 5639 को सर्च करने पर वर्ष 2019 में चोरी होना पता गया। आरोपी रोशन शर्मा पिता गौरीशंकर शर्मा उम्र 18 साल 05 माह पता ग्राम कंतेली मुंगेली हाल मुकाम तिफरा काली मंदिर के पास सिरगिट्टी बिलासपुर को मोटर सायकल सहित थाना लाकर पूछताछ करने पर वर्ष 2019 में बंधु काम्पलेक्स के सामने सरकंडा बिलासपुर से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से उक्त मोटर सायकल को बरामद कर जप्त किया गया है एवं विधिनुसार कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। इस अवसर पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रधान आरक्षक दिवाकर वर्मा, बलबीर सिंह की विशेष भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *