सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित,सभी लौटे ड्यूटी पर….धान खरीदी को राहत,समिति कर्मचारियों ने तोड़ी हड़ताल

16 दिन बाद खत्म हुई हड़ताल,कंप्यूटर ऑपरेटरों की वापसी शुरू….
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चली आ रही कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल आखिरकार बुधवार को खत्म हो गई है। 16 दिनों से हड़ताल पर बैठे सरकारी कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन वापस ले लिया है। हड़ताल खत्म होने से सरकारी दफ्तरों में रुके हुए कामकाज अब फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
दरअसल हड़ताल खत्म होने के बाद एक नई चुनौती सामने आ गई है—निजी कंपनी के माध्यम से काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी दोबारा लगाने की। कई ऑपरेटर अपनी पुरानी जगह पर नहीं लौटना चाहते, जबकि कुछ को उनकी सेवाएं वापस शुरू करने में कंपनी स्तर पर दिक्कतें आ रही हैं। जिन स्थानों पर हड़ताल के कारण काम ठप हो गया था, वहां अब तुरंत ऑपरेटर भेजे जा रहे हैं। जिससे धान खरीदी, राशन वितरण और डेटा एंट्री का कार्य बिना रुकावट पूरा हो सके।
धान खरीदी करने में।सबसे अहम भूमिका निभाने वाले समिति के कर्मचारी लंबित मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए थे।जिसके कारण धान खरीदी केंद्रों में पूरी तरह से अव्यवस्था का आलम
बना हुआ था,हालाकि राज्य सरकार के निर्देश पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अन्य विभागों से भर्ती किया गया था ताकि किसानों की धान खरीदी हो सके।लेकिन कही न कही समस्या बनी हुई थी।लेकिन अब हड़ताल खत्म होने के बाद एक बार फिर से धान खरीदी पटरी पर दौड़ने की उम्मीद है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, खरीदी केंद्रों में काम फिर से शुरू
सहकारी समिति कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। जिले के सभी कर्मचारी आज से अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों पर वापस काम पर लौट रहे हैं।पिछले कई दिनों से जारी यह हड़ताल धान खरीदी व्यवस्था को लगातार प्रभावित कर रही थी।समितियों के कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर काम से दूर थे, जिसके कारण खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएँ धीमी पड़ गई थीं। लेकिन अब संघ ने सामूहिक निर्णय लेते हुए हड़ताल को रोकने का फैसला लिया है।
स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का लिया निर्णय
कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से लगातार काम पर वापस लौटने का दबाव बनाया जा रहा था। स्थिति को देखते हुए संघ की बैठक में सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारु रहे, इसके लिए वे तुरंत काम पर लौटेंगे।हड़ताल के स्थगित होने के बाद आज से सभी खरीदी केंद्रों पर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो गई है और काम सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है। इससे किसानों को भी बड़ी राहत मिली है, क्योंकि खरीदी प्रक्रिया अब फिर से गति पकड़ सकेगी।प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि कर्मचारियों की वापसी से धान खरीदी का पूरा सिस्टम फिर से पटरी पर आ जाएगा।
मांगे अभी भी कायम,मांग जारी रखेंगे
हड़ताल करने वाले कर्मचारी संघ ने साफ कहा है कि उनकी मांगें अभी भी कायम हैं और आगे समाधान के लिए वे प्रशासन से बातचीत जारी रखेंगे।
हड़ताल खत्म होने से किसानों को मिलेगा लाभ
हड़ताल के खत्म होने से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। कई विभागों में दस्तावेज़ अपलोड, ऑनलाईन एंट्री, राशन वितरण अपडेट, धान खरीदी पोर्टल का संचालन और अन्य तकनीकी कार्य बंद पड़े थे। अब नई पोस्टिंग के बाद सभी सेवाएं फिर से सामान्य होने की संभावना है।प्रशासन का दावा है कि सभी ऑपरेटरों की नई जगह पर तैनाती जल्द पूरी कर ली जाएगी, ताकि आने वाले दिनों में किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
वर्जन
140 कंप्यूटर ऑपरेटरों की पिछली ड्यूटी लोकेशन पर पुनः पदस्थापना नहीं की जाएगी। इस बार सभी ऑपरेटरों को नई जगह पर बदला जाएगा, ताकि काम में पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था बनी रह सके।
अमृत कुजूर
जिला खाद्य अधिकारी बिलासपुर
वर्जन
हड़ताल खत्म हो चुका है और काम पर वापस लौट रहे है। धान खरीदी में भी अब और तेजी आएगी।
आशीष दुबे
नोडल अधिकारी
वर्जन
हड़ताल को खत्म कर दिया गया है।लेकिन लंबित मांगो की लड़ाई जारी रहेगी।
कमल पाटनवर
प्रबंधक समिति