Blog
सहकारी समिति की मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 23 तक
बिलासपुर/शिक्षक गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित मंगला के मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 23 मार्च तक सोसाइटी कार्यालय में या कार्यालय उप पंजीयक बिलासपुर में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्वेता दुबे के समक्ष सप्रमाण लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण सोसाइटी कार्यालय में 24 मार्च को सवेरे 11 बजे किया जाएगा। सूची का अवलोकन सोसाइटी कार्यालय के नोटिस बोर्ड, उप पंजीयक सहकारी संस्थायें बिलासपुर, विकासखण्ड बिल्हा के कार्यालय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा बिल्हा के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है।