Blog

साइबर ठगी के पीड़ितों को ठगी की राशि वापस दिलाए जाने पर आईजी ने आरक्षक को दिया नगद इनाम

बिलासपुर । आईजी डॉ संजीव शुक्ल के मार्गदर्शन में रेंज अंतर्गत 8 जिलों के थानों में पदस्थ चिन्हित कर्मचारियों को अब तक 3 चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है । प्रशिक्षण में थाना चकरभाठा से शामिल आरक्षक मनीष साहू ने 4 प्रकरणों में NCCRP पोर्टल के माध्यम से राशि होल्ड करवाकर 4 प्रकरणों में कुल 1,21,093 रुपये न्यायालय के आदेश उपरांत प्रार्थी/आवेदकों को वापस दिलवाया ।इस कार्यवाही से खुश होकर आईजी डॉ संजीव शुक्ला ने आरक्षक मनीष साहू को उक्त सराहनीय कार्य के लिए 1000 रुपये का ईनाम देकर उत्साहवर्धन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *