सामाजिक सौहाद्र बिगाडने का प्रयास करने वाले आरोपियों पर पुलिस का प्रहार

मोहर्रम सवारी में बाधा डालने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहम्मद मुस्तकीम निवासी भारतीय नगर ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि हफीज अली जो नाले हैदर सवारी सुन्नी समाज का तैबा चौक तालापारा से खपरगंज गश्त करने के लिए निकली थी ।सुबह करीब 4 बजे खपरगंज ईमाम बाडा के पास पहुंचे थे ।इसी बीच सवारी के पीछे समाज के राजा अली, शरफराज एवं गिरीराज गोस्वामी और रिंटू उपस्थित थे ।

उसी समय खपरगंज का रहने वाला सुहैल खान, अपने साथी समीर खान, जुनैद खान व जुबैद खान के साथ मिलकर खपरगंज चौक के पास गश्त सवारी को रोककर अश्लील गाली गलौच करने लगे।इसके साथ ही सवारी में लगे चांदी के नाल को धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के नियत से खींच कर झुमाझटकी करने लगे और पिछे महिलाओ के साथ अभद्र व्यवाहर करने लगे ।मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सवारी अशुद्ध करने के नियत से नाली का पानी एवं गोबर पानी डालने का प्रयास करने लगे ।बदमाश युवकों ने दो समुदायों के बीच समाजिक तनाव उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।

सिटी कोतवाली पुलिस ने सुहैल उर्फ सोहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम , मोहम्मद समीर रजा और जुनैद रजा को दबिश देकर पकडा ।तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया हैं|