Blog

सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू रखने वाले विधि से संघर्षरत दो बालकों पर कार्यवाही

अभियान स्तर पर अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार की जा रही है कार्यवाही

रायपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रंग मंदिर के पास गांधी मैदान क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर घूमने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिससे आमजन में भय का वातावरण निर्मित हो रहा था। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया।
तलाशी के दौरान दोनों बालकों के पास से धारदार चाकू बरामद किए गए। उक्त बालकों द्वारा चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर थाना सिटी कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को विधिसम्मत कार्यवाही उपरांत जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह दाखिल कराया गया है।
रायपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान स्तर पर सतत कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *