Blog

साहित्यकार के अपमान पर उबाल, NSUI ने कुलपति का फूंका पुतला

इस्तीफे की मांग को लेकर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

बिलासपुर।गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में साहित्यकार मनोज रुपड़ के कथित अपमान को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई है। इसी कड़ी में बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के बाहर कुलपति का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कुलपति से तत्काल इस्तीफे की मांग की।NSUI का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार मनोज रुपड़ का अपमान किया गया, जो न सिर्फ साहित्य जगत बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक गरिमा के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुलपति के संरक्षण में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने कहा कि साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों का सम्मान करना किसी भी शैक्षणिक संस्थान की जिम्मेदारी होती है, लेकिन गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में इसके ठीक उलट माहौल बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कुलपति को पद से नहीं हटाया गया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो NSUI आंदोलन को और तेज करेगी।प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *