Blog

साहू समाज का आक्रोश,भूपेश बघेल के बयान पर कार्रवाई की मांग

अरुण साव पर टिप्पणी के विरोध में जिला साहू संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर । साहू समाज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं साहू समाज के गौरव श्री अरुण साव पर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जिला साहू संघ बिलासपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए इस बयान को अमर्यादित, आपत्तिजनक और समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।जिला साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. तिलकराम साहू ने कहा कि इस बयान से पूरे साहू समाज में रोष व्याप्त है। संघ की सर्वसम्मत मांग है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सार्वजनिक रूप से अपने बयान को वापस लें और समाज से स्पष्ट शब्दों में माफी मांगें।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर बयान वापस नहीं लिया गया, तो जिला साहू संघ के अध्यक्ष के दिशा निर्देश आगे और भी उग्र प्रदर्शन कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *