Blog

सिम्स में गंभीर हालत में मिला 8 साल का बच्चा, लाने वाले फरार,मामला बना रहस्य

CCTV खंगाले जा रहे, अधीक्षक पहुंचे मौके पर इलाज जारी, हालत नाजुक

बिलासपुर।सिम्स अस्पताल में गुरुवार सुबह मिले अज्ञात बच्चे के मामले ने सनसनी फैला दी है। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल लाकर छोड़ने वाले लोग मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पूरा मामला रहस्यमय बन गया है।घटना की जानकारी मिलते ही सिम्स अधीक्षक डॉ. लखन सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों को बच्चे का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बच्चे की हालत फिलहाल बेहद नाजुक बताई जा रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना रजनेश सिंह को भी दी गई है। प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।अस्पताल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे को अस्पताल तक कौन लेकर आया और फिर अचानक क्यों फरार हो गया।फिलहाल बच्चा बोलने की स्थिति में नहीं है, जिससे उसकी पहचान और घटना की सच्चाई सामने आना मुश्किल हो रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार गहन इलाज में जुटी हुई है।अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की पहचान होने के बाद ही आगे की विधिवत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हर एंगल से जांच जारी है।पूरा मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है बच्चा कौन है, उसे इस हालत में किसने छोड़ा और इसके पीछे क्या वजह है। इन सवालों के जवाब तलाशने में प्रशासन जुटा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *