Blog

सिरगिट्टी पुलिस का असामाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार, 9 आरोपी भेजे गए जेल

सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार आरोपी भी पकड़े गए

बिलासपुर। सिरगिटटी थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस दिया है। हाल ही में सिरगिटटी पुलिस ने अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिनमें 6 आरोपी व 3 अपचारी बालक शामिल हैं। चार आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है जबकि तीन बालकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। वर्ष 2022 में चाकूबाजी कर गंभीर रूप से घायल करने वाले दो फरार आरोपियों को भी पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मारपीट के मामले में नमन सलूजा उर्फ रुद्र और सचिन सलूजा को नजरलाल पारा से गिरफ्तार किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर रील वायरल कर लोगों में दहशत फैलाने वाले मुस्ताक उर्फ गुफरान, आवेष उर्फ जावेद, शेख मुस्ताक उर्फ कैफ और वाहिद अली उर्फ पापे पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा होली के दौरान चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार दो बालकों को हाल ही में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। एक अन्य घटना में 15 मई को एक नाबालिग ने शराब के नशे में सब्जी मंडी के पास नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *