Blog

सीएम बोले,युद्ध किसी भी परिस्थिति में नहीं होना चाहिए।किसी भी समस्या का समाधान संवाद से निकालना चाहिए

बिलासपुर। सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक के परसदा स्थित निवास में सीएम ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और श्रंद्धाजलि अर्पित की। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री लखनलाल देवांगन भी इस दौरान मौजूद रहे। सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए मिडिल ईस्ट के युद्ध विराम व असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव पर भी प्रतिक्रिया दी। मिडिल ईस्ट के युद्ध विराम पर सीएम साय ने कहा कि, युद्ध किसी भी परिस्थिति में नहीं होना चाहिए।किसी भी समस्या का समाधान संवाद से निकालना चाहिए। युद्ध से किसी का भला नहीं होता है बल्कि, युद्ध से हर किसी का अहित ही होता है। आगे असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव पर उन्होंने कहा, आज पूरे देश की जनता का विश्वास भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर बढ़ा है। असम में बहुत अच्छी स्थिति है। असम में हम फिर से सरकार बना रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। निश्चित तौर पर इसका लाभ चुनाव में भाजपा को मिलेगा।उन्होंने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म हो गया है जो सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *