Blog

सीता विहार से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मकान मालिक की बेटी पर संदेह की सुई

….

सीसीटीवी फुटेज में किसी के साथ जाती दिखी महिला,

मोबाइल ट्रेसिंग और संदिग्धों से पूछताछ में जुटी सिरगिट्टी पुलिस

बिलासपुर । सिरगिट्टी थाना अंतर्गत सीता विहार क्षेत्र में एक विवाहिता के रहस्यमय ढंग से लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, प्रियंका मसीह नामक महिला बीते 30 जनवरी को अचानक अपने घर से गायब हो गई, जिसके बाद पति और रिश्तेदारों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। थक-हारकर परिजनों ने मामले की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। लापता महिला के पति, जो गुपचुप का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मकान मालिक की बेटी उसकी पत्नी को स्टेशन छोड़ने गई थी, जिसके बाद से ही उसका कोई अता-पता नहीं है। इस बीच घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें महिला किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरगिट्टी टीआई किशोर केवट ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है; महिला का मोबाइल नंबर ट्रैकिंग पर लगा दिया गया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, शुरुआती जांच और फुटेज के आधार पर पुलिस इसे महिला की मर्जी से घर छोड़ने का मामला भी मान रही है, लेकिन असली सच्चाई मोबाइल लोकेशन और महिला की बरामदगी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वर्तमान में पीड़ित पति अपनी पत्नी के अचानक चले जाने से बेहद हताश और असहाय महसूस कर रहा है, जिसकी उम्मीदें अब पुलिस की तफ्तीश पर टिकी हैं।

वर्जन
महिला की तलाश की जा रही है।सीसीटीवी से भी खोजबीन और अन्य तरीक़े भी अपनाए जा रहे है।

किशोर केवट
टीआई सिरगिट्टी थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *