Blog

सीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाई गंभीर घायल

टायर फटने से हरिहर वाहन अनियंत्रित, बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर

बिलासपुर । सीपत थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। बुधवार सुबह तेज रफ्तार हरिहर वाहन का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित सरपंच के घर में घुस गया। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों घायलों का सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है……

मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा लखराम निवासी करण केवट और उनके छोटे भाई कौशल केवट बुधवार सुबह बाइक से रिश्तेदार के घर मटियारी जा रहे थे। करीब 9 बजे सीपत-बिलासपुर मार्ग पर हरिहर वाहन का आगे का टायर फट गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होते हुए सरपंच सतीश केसर के घर के आंगन में घुस गया और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सीपत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिम्स रेफर किया गया। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और हरिहर वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *