सीमेंट लेने निकले ठेकेदार की मिली थी लाश…..पुरानी रंजिश पर दो भाइयों ने मिलकर की जंगल में हत्या….

रतनपुर पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के भैसाझार जंगल में मिले शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। बिलासपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के दो सगे भाइयों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों ने पूर्व रंजिश के चलते युवक की डंडे और लोहे के रॉड से बेरहमी से हत्या करना कबूल कर लिया है।
रतनपुर पुलिस ने बताया कि भैंसाझार निवासी सूर्य प्रकाश बघेल अपने घर से सीमेंट लेने के लिए निकला था।उसके बाद वह वापस नहीं लौटा,परिजनों ने गुम इंसान की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी।इसके साथ ही परिजन भी खोजबीन करने में जुटे रहे।इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि
जंगल में बने गड्ढे में लाश पड़ी हुई है।
जिसकी सूचना पाकर तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने आसपास के लोगो से पूछताछ शुरू की।इसी बीच पता चला कि किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी है।तब पुलिस हत्या का अपराध कायम कर जांच की।इसी बीच पुलिस को पता चला कि गांव के दो युवकों से उसका पुराना विवाद था और इसी कारण वे लोग आपसी रंजिश रखते थे।तब पुलिस ने युवकों की खोजबीन की और उन पर नजर रखकर उनसे पूछताछ शुरू की।पुलिस को परिजनों ने बताया कि बबलू उर्फ सूर्य प्रकाश ठेकेदारी करता था ।जो मुक्तिधाम बनाने के लिए सीमेंट लेने निकला था उसके बाद वापस नहीं लौटा।
*गुम इंसान से हत्या तक पहुँचा मामला*
4 दिसंबर 2025 को सूर्यप्रकाश बघेल के गुम होने की रिपोर्ट उसके परिजनों ने रतनपुर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी खोजबीन शुरू की। दूसरे ही दिन यानी 5 दिसंबर को भैंसाझार जंगल की झाड़ियों के बीच उसका शव और मोटरसाइकिल संदिग्ध स्थिति में बरामद हुए।
*तकनीकी साक्ष्यों ने खोला राज*
प्रारंभिक जांच में मृतक के पुराने विवाद को आधार बनाकर पुलिस ने शक के दायरे को सीमित किया। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के दौरान संदेही रंजीत खाण्डे (23) और सुधीर खाण्डे (21), दोनों निवासी भैसाझार,को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवकों ने हत्या की बात कबूल कर ली।
*लोहे की पाइप व बेंत से दी गई थी घटना को अंजाम*
दोनों सहे भाई आरोपी ने स्वीकार किया कि उन्होंने पूर्व रंजिश के कारण सूर्यप्रकाश की जंगल में हत्या की। घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे के पाइप, लकड़ी के बेंत और मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है।उन्होंने यह भी बताया कि मृतक से उनका पुराना विवाद था
जब गांव में वह नेतागिरी करता था उसकी पत्नी उप सरपंच थी लेकिन वह अपने आपको समझता था और इसी कारण उसे हमेशा विवाद होते रहता था।तब से उसको मारने का प्लान बनाए थे।और इसी कारण हमेशा मौके की तलाश में रहते थे।