Blog

सुअर का मांस पकाने वाले भेजे गए जेल

बिलासपुर। वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर के शिकार और मांस पकाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

डीएफओ नीरज कुमार के निर्देश और उपवनमंडल अधिकारी कोटा अनिल मास्करन के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना देव सिंह भरावी के नेतृत्व में टेंगनमाड़ा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अट्टडा गांव में जंगली सुअर का मांस पकाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पका हुआ मांस बरामद किया गया। इसके साथ ही मांस काटने और पकाने में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें एक-एक कर पकड़ लिया गया। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में
पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें अदृडा निवासी रूपलाल 29 वर्ष, नितिन 19 वर्ष, संदीप 20 वर्ष, गोविंद 54 वर्ष और रामकुमार 51 वर्ष शामिल हैं। कार्रवाई के बांद सभी आरोपियों को व्यायालय में पेश-किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में वन विभाग टेंगनमाड़ा के परिक्षेत्र सहायक सूरज मिश्रा, शिवकुमार पैकरा, प्रमोद मिश्रा, शक्ति यादव, कान्हा वर्मा, सुकृता कस्तूरिया, पंकज कुमार साहू, सोमप्रकाश जयसिन्धु, नंदकुमार यादव, गुलशन कैवर्त और संतोष यादव शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *