Blog

युक्तियुक्तकरण और पर्याप्त खाद बीज नहीं होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 25 को

कलेक्ट्रेट और डीईओ का घेराव करेंगे कांग्रेसी

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी 25 जून को शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10463 स्कूलों को बंद करने ,45000 से अधिक शिक्षक पदों को समाप्त करने एवं खरीफ फसल के लिए पर्याप्त खाद,बीज उपलब्ध न होने के विरोध में ज़िला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर एवं कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार मनमानी कर रही है ,युक्तियुक्तकरण के नाम पर बच्चो एवं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, पूर्व में जितने भी स्कूल खोले गए थे ,सर्वे के आधार पर खोले गए किन्तु रमन सिंह की पूर्ववर्ती सरकार की गलत शिक्षानीति और भाजपा आरएसएस विचारधारा वाले शिक्षकों की नियुक्ति शहरी क्षेत्रों में करने के कारण बहुत से स्कूल शिक्षक विहीन हो गए ,आज भी बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ में शिक्षक अध्यापन छोड़ कर अन्य विभागों में पदस्थ है ,युक्तियुक्तकरण का उन पर आज भी कोई प्रभाव नही पड़ रहा है ये केवल निष्ठावान शिक्षकों को परेशान किया गया है, वरीयता और स्थानांतरण नियम को ही उलट दिया गया है,जैसी अनेक विसंगतियों के विरोध में कल बड़ा आन्दोलन किया जाएगा, इसी प्रकार आषाढ़ माह निकलने जा रहा है किसान अच्छी बीज ,खाद के लिए भटक रहा है, एक तरफ भाजपा सरकार कहती है कि इस साल 180 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा जाएगा पर क्या उन्नत बीज ,अच्छी खाद के बिना सम्भव है ?,भाजपा सरकार की ये दोहरी नीति किसानों को परेशान कर रही है ,
अध्यक्ष द्वय ने कहा कि कल
सुबह 11.00 बजे कांग्रेसजन , कांग्रेस भवन में इकट्ठा होंगे पश्चात घेराव -प्रदर्शन के लिए डीईओ कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट जाएंगे ।
घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।जिसमे सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि ,विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद प्रत्याशी,विधायक प्रत्याशी, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक ,पूर्व महापौर,पूर्व सभापति, ( निगम,मण्डल,आयोग,बोर्ड ,सहकारिता, मंडी ) के पूर्व अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ,सदस्यगण,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष,उप नेता, पार्षदगण, नगर पालिका ,नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,पार्षद,गण ज़िला पंचायत /जनपद पंचायत के सदस्य गण,पूर्व सभापति, पूर्व सदस्य ,पूर्व पार्षद,पूर्व एल्डरमेन,ग्रामीण /शहर कार्यकारिणी सदस्य,ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल,महिला कांग्रेस ,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई ,ज़ोन, सेक्टर,बूथ कमेटी,पार्षद प्रत्याशी, आईटी सेल-सोशल मीडिया,किसान कांग्रेस,विभाग,प्रकोष्ठ, मोर्चा,सहित सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारीगण शामिल होंगे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *