सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने किया 14 हाई कोर्ट जजों का तबादला, बिलासपुर हाईकोर्ट से जस्टिस भेजे गए इलाहाबाद

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के विभिन्न हाईकोर्ट में पदस्थ 14 जजों के तबादला आदेश जारी किए है। जारी आदेश में बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के अग्रवाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा गया है। वहीं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के बाद दूसरे नंबर पर सीनियर जस्टिस अतुल श्रीधरन को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजा गया है।
दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देशभर के अलग_ अलग हाईकोर्ट में पदस्थ 14 जजों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पदस्थ जस्टिस संजय के अग्रवाल का इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किया गया है। उनकी जगह पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के दूसरे नंबर के सबसे वरिष्ठ जस्टिस अतुल श्रीधरन को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजा गया है।
हाईकोर्ट के जजों के स्थानांतरण के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम प्रस्ताव विधि मंत्रालय को भेजता है। राष्ट्रपति के साइन होने के बाद यह आदेश जारी किए जाते हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट में पदस्थ जस्टिस संजय के अग्रवाल बार कोटे से जस्टिस बने हैं। जस्टिस बनने के बाद वह बिलासपुर हाईकोर्ट में ही पदस्थ थे। उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के बाद अतुल श्रीधरन सबसे सीनियर जस्टिस हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजा गया है।
खास बात यह है कि तबादलों में राजस्थान हाईकोर्ट से जस्टिस अरुण कुमार मोंगा को दिल्ली हाईकोर्ट से केरला हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया है। मई में हुए 22 जजों के तबादले के दौरान उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर किया गया था। उनका मूल हाईकोर्ट पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट है।।
बता दे कि इसी साल 26 मई को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 जजों के तबादला आदेश जारी किए थे। ट्रांसफर के लिए कॉलेजियम की अनुशंसाएं केंद्र सरकार को भेजी जाती है। विधि मंत्रालय और राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद ट्रांसफर की अधिसूचना जारी होती है।