सुशासन तिहार के पहले दिन ठेले वालो ने किया निगम के अतिक्रमण अमले पर हमला

ठेला और सामान जब्त करने पर बिफरे ठेले वाले
एक दूसरे के गिरेबान पर हाथ डाल भिड़ गए कारोबारी और निगम कर्मी
पुलिस को देखते ही ठेला छोड़कर भागे व्यापारी
बिलासपुर। सुशासन तिहार के पहले दिन सड़क किनारे यातायात को बाधित करने वाले ठेले,खोमचे और फुटपाथ के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने नगर निगम का अमला पहुँचा। इस दौरान नगर निगम अमले के कर्मचारियों को घेरकर ठेला कारोबारियो ने जमकर बवाल मचाया। इस बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई जिसके कारण गाली गलौच और झुमा झतकी तक पहुंच गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को आते देखा तो हमलावर तुरन्त भाग निकले।
बता दे इन दिनों राज्य सरकार के निर्देश पर सुशासन तिहाड़ का आयोजन किया जा रहा है । जिसके लिए नगर निगम वाह वाही लूटने और अपना नंबर बढ़ाने के लिए अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है।शहर के रसूखदारों का बेजाकब्जा हटाने को छोड़कर गरीब और ठेले वालो को परेशान करने पहुंच रही है।
यही कारण है कि इस बार भी नगर निगम की टीम मंगलवार की दोपहर पुराने हाईकोर्ट शिव टाकीज रोड के पास पहुंची । नगर निगम के अमले ने जैसे ठेलो और सामानों को जब्त करने के लिए काऊ कैचर से नीचे उतरे।ठेले में कारोबार करने वाले लड़को ने विरोध जताना शुरू कर दिया। यही नहीं बल्कि निगम के अमले को घेरकर गाली गलौच करना शुरू किया उसके बाद झुमाझमटी तक हो गया। जिसके कारण माहौल गरमा गया।देखते ही देखते माहौल गरमा गया जिसके कारण पुलिस को बुलाना पड़ा।हालाकि ठेले वाले पुलिस को देख कर भाग गए।लेकिन उनका ठेला और सामान जप्त करके निगम ले गई।
ठेले वाले बोले,बेजाकब्जा करने वालो पर नहीं करते है कार्रवाई
ऐसे कई ठेले वाले है जो शाम को धंधा करते है और उसके बाद ठेला को हटा लेते है और कई लोग ऐसे है जो ठेला को जमा कर रखे हुए है।ठेले वालों का कहना है कि ठेले वाले घर का पालन पोषण करते है और नगर निगम का अमला बेवजह सामान जप्त करके कार्रवाई करते है। बिना सूचना और बिना नोटिस के अचानक आकर कार्रवाई करते है।जिसके कारण पूरा सामान बर्बाद है जाता है नगर निगम सिर्फ गरीबों को परेशान करते है। अमीरों को रियायत देते है।
अतिक्रमण हटाओ अधिकारी बोले,बेजाकब्जा और अतिक्रमण हटाओ अभियान के जो भी सड़क पर कब्जा करेगा, होगी कार्रवाई
नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि आयुक्त के निर्देश पर बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जनरही है।सड़को पर बेजाकब्जा करने वालो को खदेड़ा जा रहा है और समझाइश भी दी जा रही है कि बेजाकब्जा न करे अन्यथा कार्रवाई होगी।इसके बाद भी कई लोग ठेला लेकर सड़क पर कब्जा करके धंधा शुरू कर देते है ।
सिटी कोतवाली पुलिस बोली,शिकयत हुई है,जांच के बाद होगी कार्रवाई
नगर निगम के अमले ने झुमा झटकी और गाली गलौच को लेकर लिखित शिकायत सिटी कोतवाली थाना में कि है जिसकी जांच की जा रही है।उसके बाद उसने सम्बन्धित लोगो के खिलाफ कार्रवाई होगी।