सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले पकड़ाए

बिलासपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे नगदी रकम को चोरी करने वाले आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,
नेचर सिटी के घर का ताला तोड़कर आलमारी से नगदी रकम 15 हजार को चोरी करने वाले दो आरोपियों को
पुलिस ने पकड़ा है जिनके पास से नगदी रकम बरामद किया गया है।इसी प्रकार सकरी बटालियन निवासी प्रार्थी शिव कुमार रिपोर्ट दर्ज कराया की नारायणी होम्स के घर का ताला तोड़ कर 20 हजार नगदी रकम चोरी कर ले गया है। सकरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि निगरानी बदमाश मोनू प्रजापति अपने साथियों के साथ चोरी की घटना में सक्रिय रहता है।सूचना पाकर पुलिस निगरानी बदमाश मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया ।जिसने साईं नेचर सिटी सकरी में व नारायणी होम्स संबलपूरी में अपने साथी महेंद्र साहू के साथ चोरी करना स्वीकार किया।पकड़े गए आरोपियों से उनकी निशानदेही में चोरी का सामान लोहे का राड और चाकू को जप्त किया गया है।