Blog

सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। मुंगेली ।
सूने मकान का फायदा उठाकर

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मानपुर निवासी प्रेमकुमार महिलांग पिता मोहन महिलांग उम्र 30 वर्ष बीते दिनों अपने बुआ सम्मत बाई के साथ ग्रामीण बैंक मुंगेली से 1 लाख रूपये निकालकर लाया था। जिसमे से 50 हजार रूपये को बुआ सम्मत बाई को दिया था और 50 हजार रूपये को अपने घर के आलमारी में लाकर रखा था । इस दौरान सुबह 6 बजे अपने परिवार सहित खेत मे काम करने गया था । लगभग 11 बजे प्रेमकुमार अपने परिवार सहित खेती कर वापस अपने घर आया तो देखा कि घर के पीछे का दरवाजा खुला एवं कमरे का आलमारी का लॉकर टुटा हुआ था आलमारी में रखे 50 हजार को अज्ञात चोर मौका पाकर चोरी कर लिया था। इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाना में दर्ज कराई । सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के संबंध में बारिकी से जांच कर आसपास के पड़ोसियों का बयान लिया। तथा मुखबिर ने पुलिस को बताया कि पड़ोस मे रहने वाले तुलेश्वर महिलांग को आसपास घुमते देखा गया था। जो चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस संदेह के आधार पर तुलेश्वर महिलांग को पकड़कर पुछताछ की। तब आरोपी ने बताया मकान को सूना पाकर घर ऑलमारी में रखे पैसे को चोरी कर लिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किये गए रकम को ग्राम निरजाम वाले रास्ते मे पुल के नीचे में 36000 रूपये दबा कर रखा था । इसके साथ ही घटना में उपयुक्त हसिया को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।इसके अलावा बाकी के पैसे को खर्च कर दिया है।फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश की है। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *