Blog

एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का बहतराई में शुभारंभ

22वीं सब-जूनियर व अंडर-23 बालक-बालिका राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

बिलासपुर। तीन दिवसीय 22वीं सब-जूनियर व अंडर-23 बालक-बालिका छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को बहतराई एथलेटिक्स ग्राउंड, बिलासपुर में हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से 1100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है।यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एथलेटिक संघ द्वारा दूसरी बार आयोजित की जा रही है, जिसमें पहले भी सफलता पूर्वक आयोजन किया जा चुका है।मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल तथा स्वागत अध्यक्ष के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे।अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसका परिणाम है कि आज छोटे शहरों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को मंच मिल रहा है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास हो रहा है।यह प्रतियोगिता न सिर्फ खिलाड़ियों को निखारने का अवसर देगी, बल्कि भविष्य में यहां प्रशिक्षण केंद्र को भव्य रूप देने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *