सोनकर समाज प्रीमियर लीग का उत्घाटन समारोह 10 मार्च को मिनी स्टेडियम में शानदार रहा इस आयोजन में समाज के वरिष्ठ पुरुष, महिला और बच्चो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया

Bilaspur। आयोजन कि उद्घाटन एवं पहला मैच माँ दुर्गा कंस्ट्रक्शन विरुद्ध एन आर स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया जिसमे पहले एन आर स्ट्राइक ने बल्लेबाज़ी करते हुए 92 रन का लक्ष्य रखा और यहाँ मैच काफ़ी रोमांचक मोड़ लेते हुए माँ दुर्गा कंस्ट्रक्शन ने एक ओवर पहले ही मैच जीत लिया जिसके मेन ऑफ़ दी मैच माँ दुर्गा टिम के रितिक सोनकर रहे।
आयोजन का दूसरा मैच प्रेमांश कंस्ट्रक्शन विरुद्ध गोरख ब्रदर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर गोरख ब्रदर ने बॉलिंग का निर्णय लिया जिसमे 50 रन के छोटी सी स्कोर में प्रेमांश को रोका और 4 ओवरों में आसानी से जीत हासिल की इस मैच के मेन ऑफ़ दी मैच गोरख ब्रदर के कप्तान सूरज केशरी रहे।
तीसरा मुक़ाबला वाइट हाउस किंग विरुद्ध पानीकर ब्रदर के मध्य खेला गया जिसमें वाइट हाउस टिम ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 67 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें पनिकार ब्रदर की टीम ने यहाँ मैच 8 विकेट से जीत लिए इस मैच के मेन ऑफ़ दी मैच राहुल गोरख रहे।
चौथा मैच एस के सुपरकिंग्स विरुद्ध माँ वैष्णवी बिल्डकॉन के बीच खेला गया जिसमे एस के सुपरकिंग्स ने 76 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करने उतरी माँ दुर्गा कंस्ट्रक्शन की टीम शुरुवात दौर में अच्छा खेलने के बाद अंतिम 3 ओवरों बल्लेबाज़ की लड़खड़ाने की वजह से यहाँ मैच जीतते हुए मक़ाम में आने बाद भी हार गई
दिन का अंतिम व पाँचवा मैच गोरख ब्रदर्स विरुद्ध माँ दुर्गा कंस्ट्रक्शन के बीच खेला गया जिसमे माँ दुर्गा कंट्रक्शन की टिम ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 69 रनो का लक्ष्य दिया जिस लक्ष्य का पीछे करने उतरी गोरख की टिम ने 5 ओवरों में मैच जीत लिया इस मैच के हीरो 5 बॉल 5 छक्के लगाने वाले साईं शंकर रहे।
इन सभी मैच के निर्णायक के रूप में डॉ विक्रांत घोरे,रोहन कुमार, दीपक नरेश, नीलेश केशरी, सत्येंद्र गोरख कमेंटर्स मुकुंद बोले रहे
आयोजन से संबंधित जानकारी संयोजक कर्ता के रूप में सूरज केशरी और संदीप ने दी उनका लक्ष्य है की समाज के हर वर्ग में अच्छा माहौल शाफ सुथरा वातावरण बने रहे और सभी क्षेत्र में आगे बढ़े।