स्काउट प्याऊ घर में डा सोमनाथ ने किया जल वितरण

बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला बिलासपुर के स्काउटस, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और शिक्षकों द्वारा कलेक्टर कार्यालय के पास लगातार प्याऊ घर का संचालन कर राहगीरों को जल पिलाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में आज भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य राज्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव शामिल हुए। उन्होंने राहगीरों को मिष्ठान खिलाकर तथा जल पिलाकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बने।
इस अवसर पर डा सोमनाथ यादव ने कहा कि जल पिलाना बहुत ही पुनीत कार्य है। भीषण गर्मी के इस मौसम में स्काउट्स एवं गाइड्स का यह एक माह का जल सेवा अभियान समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। अनौपचारिक कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश बाजपेई जिला मुख्य आयुक्त, डी ओ सी गाईड पूनम सिंह, डी ओ सी स्काउट महेंद्र बाबू टंडन के साथ स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स की उपस्थिति रही।