Blog

स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय अंशकालिक हड़ताल शुरू

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

बिलासपुर । प्रदेश भर में स्कूल सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अंशकालिक हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया। तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगें हैं ।संलग्नीकरण के बाद अतिशेष सफाई कर्मचारियों को मर्ज किए गए स्कूलों में अटैच किया जाए। सभी सफाई कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाए।संघ का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो राज्यभर के 3500 से अधिक सफाई कर्मचारी बेरोजगार हो सकते हैं।अगर हड़ताल के बाद भी शासन-प्रशासन ने मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्कूलों की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, और ऐसे में उनका बेरोजगार होना शिक्षा व्यवस्था पर भी गहरा असर डालेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *