Blog

स्कॉर्पियो पर ‘पुलिस’ लिखकर घूम रहे बाउंसर, VIDEO वायरल

एसएसपी सख्त, वाहन जब्त कर केस दर्ज की तैयारी

बिलासपुर ।सोशल मीडिया पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ है और अंदर बाउंसर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दरअसल वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो वाहन पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ है, जबकि उसमें वर्दीधारी पुलिसकर्मी नहीं बल्कि बाउंसर मौजूद हैं। इस तरह पुलिस की पहचान का दुरुपयोग कर आम लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निजी वाहन में ‘पुलिस’ लिखना या शासकीय चिन्ह का इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है। इस तरह की हरकतें सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी खतरा बन सकती हैं।मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही वाहन मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा रही है।एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट कहा कि यह पुलिस की गाड़ी नहीं है और इस तरह ‘पुलिस’ लिखकर घूमना पूरी तरह गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अपने निजी वाहनों में ‘पुलिस’ या अन्य सरकारी चिन्ह का उपयोग न करें। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद साफ संकेत है कि कानून का दुरुपयोग करने वालों पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *