Blog

स्ट्रीमिफाई रायपुर ने योद्धा इलेवन को 7 विकेट से हराया

बेहद रोमांचक मुकाबले में शौर्य इलेवन की टीम ने 1 रन से जीता मैच

बिलासपुर।स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है।
प्रतियोगिता के सातवें दिन दो मैच खेले गए।
पहला मैच योद्धा इलेवन बिलासपुर और स्ट्रीमिफाई रायपुर के बीच खेला गया।
इस मैच के बिलासपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव तरुणधर दीवान, डॉ.आशीष जायसवाल, डॉ.अंकित ठकराल रहे।


सभी अतिथियों ने टॉस कराकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।
टॉस जीतकर योद्धा इलेवन बिलासपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी योद्धा इलेवन की टीम 10वें ओवर में 81 रन बनाकर आल आउट हो गई।योद्धा इलेवन की ओर से बल्लेबाज प्रमोद ने सर्वाधिक 25 रन बनाए।
अमरकंटक इलेवन की ओर से बल्लेबाज बंटी ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 42 रन बनाए।स्ट्रीमिफाई रायपुर के गेंदबाज इजहार और पंकज ने 3- 3विकेट अर्जित किए।82 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्रीमिफाई रायपुर की टीम ने सलामी बल्लेबाज सैय्यद के शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 8वें ओवर में ही 82 रन बनाकर 7 विकेट से यह मैच जीत लिया।स्ट्रीमिफाई रायपुर के बल्लेबाज सैय्यद को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज का दूसरा मैच शौर्य इलेवन और स्ट्रीमीफाई रायपुर के मध्य खेला गया।इस मैच के अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर खान,गुजराती समाज के अध्यक्ष केतन सुतारिया,सौरभ सोनाक्षात्रा,सतीश गोहिल,अरविंद भानुशाली,कपिल शुक्ला,पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सुनीता जगत,मनीष वर्मा उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।
स्ट्रीमीफाई रायपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी शौर्य इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 92 रन बनाए।शौर्य इलेवन की ओर से बल्लेबाज अंकुर और कपिल ने 24 – 24 रन बनाए। 93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्रीमीफाई रायपुर की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 91 रन ही बना पायी।इस प्रकार इस बेहद रोमांचक मुकाबले को शौर्य इलेवन की टीम ने 1 रन से जीत लिया।शौर्य इलेवन के गेंदबाज अंकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अर्जित किए।अंकुर को उनकी ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि अपनी स्व.माता जी की स्मृति में मै यह आयोजन पिछले 13 वर्षों में मेरे द्वारा कराया जा रहा है।शहर वासियों के प्यार और दर्शकों सहभागिता से हमारे उत्साह और बढ़ता है जिससे हमें प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है हमारा प्रयास रहता है शहरवासियों एवं दर्शकों को बेहतर मनोरंजन और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अनुभव मिल सके।खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।


इस वर्ष विजेता टीम को 11,11,111 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी जो कि लाइट टेनिस बाल क्रिकेट में पूरे देश की सबसे अधिक इनामी राशि है।साथ ही उप विजेता, मैंन ऑफ द सीरीज,बेस्ट बॉलर,बेस्ट बेस्टमैन,बेस्ट फिल्डर,समेत अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाइव स्क्रीन,यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, रिप्ले,थर्ड एम्पायर,एवं आकर्षक आतिशबाजी आदि की व्यवस्था की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *