Blog

स्वच्छ भारत मिशन पर सख्ती,आकांक्षी शौचालय समय पर नहीं बने तो कार्रवाई…

शौचालय निर्माण में देरी पर सरकार सख्त, तय हुई डेडलाइन…

शौचालय निर्माण में देरी पर सरकार सख्त, तय हुई डेडलाइन…

बिलासपुर । स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आकांक्षी शौचालयों के निर्माण में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि तय समय-सीमा में निर्माण पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के 78 नगरीय निकायों में कुल 141 आकांक्षी शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अब तक 26 शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि बाकी शौचालय विभिन्न चरणों में निर्माणाधीन हैं। जानकारी के अनुसार 28 शौचालय प्लिंथ लेवल, 18 लिंटल लेवल और 55 शौचालय रूफ लेवल तक पहुंच चुके हैं।निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग ने चरणवार समय-सीमा तय की है। रूफ लेवल तक पहुंचे शौचालयों को 31 जनवरी 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लिंटल लेवल तक निर्माण वाले शौचालयों को 28 फरवरी 2026 तक पूर्ण करना होगा।इसके अलावा जिन शौचालयों का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल कार्य प्रारंभ कर 31 मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर कार्य पूरा कराना प्राथमिकता है।

वर्जन
गुणवत्ता और टाइम से निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए है।
लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।

संजय अग्रवाल
कलेक्टर बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *