Blog

इंटरसेप्टर वाहन से तेज रफ्तार 30 वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही

7 शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही

ओव्हर स्पीड वाहनों में 30 प्रकरण

शराब सेवन कर वाहन चलाना 07 प्रकरण

दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट 134 प्रकरण

चारपहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट 15 प्रकरण

अन्य धाराओं में 14 वाहनों में कार्यवाही किया गया।

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं ASP राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक अरविंद साहू TI अजय खेस एवं यातायात टीम द्वारा इंटरसेप्टर वाहन से नेशनल हाईवे पर कार्यवाही की गई ।मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 200 वाहनों पर कार्यवाही कर 139100/रूपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। धारा 185 एम.व्ही.एक्ट शराब सेवन कर वाहन चलाना 7 प्रकरण न्यायालय पेश की जाती है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


इंटरसेप्टर वाहन की मदद से अब यातायात पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही करेंगी। यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करे, ओव्हर स्पीड एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाएं। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगायें एवं चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगायें। नियंत्रित गति में वाहन चलाये एवं सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *