Blog

स्वर्णिम ईरा कालोनी के बिल्डर को जारी होगा नोटिस

कई बिंदुओं पर सरकंडा पुलिस भेज रही नोटिस

सुरक्षा और वेरिफिकेशन पर बिल्डर पर गिर सकती है गाज

बिलासपुर। सरकंडा थाना अंतर्गत स्वर्णिम ईरा कालोनी में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बिल्डर के
खिलाफ नोटिस तैयार कर लिया हैं।सरकंडा पुलिस ने सुरक्षा और वेरिफिकेशन को लेकर नोटिस तैयार किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा के स्वर्णिम ईरा कालोनी में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें सैकड़ों मजदूर काम कर रहे है।इसी दौरान एक मजदूर की 5 वर्षीय बेटी की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बारीकी से जांच किया तो पाया कि एक नाबालिग लड़का पोर्न वीडियो देखने से उत्तेजित होकर नाबालिग लड़की को मकान नंबर 80 में ले गया था।लेकिन दुष्कर्म करने में जब कामयाब नहीं हुआ तो उसने नाबालिग लड़की के सिर पर लकड़ी से मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी
को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

स्वर्णिम ईरा के बिल्डर को सरकंडा पुलिस नोटिस भेजने की कर रही तैयारी

सूत्र बता रहे है कि इस हत्या के मामले में सरकंडा पुलिस ने एसपी के निर्देश पर नोटिस भेजने की तैयारी में जुटी हुई हैं।इस मामले में पुलिस का कहना है कि सुरक्षा और वेरिफिकेशन के साथ ही बाहरी लोगों के आने जाने और कितने मजदूर काम करते है सभी का डिटेल मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि बिल्डर से 2 या 3 दिन में जवाब मांगा जाएगा।उसके बाद उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

स्वर्णिम ईरा कालोनी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

सरकंडा स्थित कालोनी स्वर्णिम ईरा में सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे है।जिसको लेकर पुलिस ने भी अब इसकी बारीकी से जांच करने और अन्य तरह की सुविधाओं को लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

बाहर से आकर रहने वालो का कराना पड़ता है वेरिफिकेशन

पुलिस का कहना है कि कोई भी व्यक्ति बाहर से आकर रहता है तो उसका वेरिफिकेशन करना जरूरी रहता है लेकिन बिल्डर ने ऐसा कुछ नहीं किया है।जिसके लिए उसे नोटिस भेजा जायेगा। और उचित जवाब नहीं मिला तो कार्यवाही भी की जाएगी।चूंकि एसपी का सख्त निर्देश है कि ऐसे लापरवाही बरतने वाले बिल्डरों और मजदूरों का डिटेल निकाले जो बाहर से आकर काम कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *