Blog

स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न….MLA अमर अग्रवाल हुए शामिल

बिलासपुर ।म.ल.बा. स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। पूजा अर्चना बाद अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं पुष्पहार से किया गया जिसके विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, शाला विकास समिति की अध्यक्षा प्रियंका मौर्य एवं पार्षद बंधु मौर्य थे। सर्वप्रथम शाला की प्राचार्या प्रज्ञा गोपाल ने कार्यक्रम की रूप रेखा एवं स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया तत्पश्चात व्याख्याता राजेंद्र श्रीवास्तव ने शाला की वार्षिक गतिविधि एवं उपलब्धि के रूप में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शाला नायिका माधुरी श्रीवास ने मांग पत्र का वाचन किया जिसे मुख्य अतिथि द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के इतिहास को बताते हुए उसकी उपलब्धियों पर बधाई दी एवं मांगों को विधायक निधि से पूर्ण करने की बात कही।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया, उसके बाद मिडिल स्कूल की छात्रा पीहू एवं ग्रुप के द्वारा छत्तीसगढ़ी आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया गया अगला कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य हाई स्कूल की छात्रा लक्ष्मी भोई एवं ग्रुप के द्वारा किया गया उसके बाद एनसीसी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गई। अंतिम प्रस्तुति के रूप में मिडिल स्कूल की छात्रा वैष्णवी सोनी द्वारा शिव तांडव किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें मिडिल स्कूल से स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब मोनिका लहरे एवं हाई स्कूल से स्वाति देवांगन को दिया गया मिडिल स्कूल की शाला नायिका नीलू देवांगन को सम्मानित किया गया

साथ ही प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को विशिष्ट अतिथि योगेश बोले, राकेश सचदेव, गोवर्धन दास मानिकपुरी, शैली चौरसिया, विजय रजक, शारदा निर्मलकर आदि द्वारा पुरस्कृत किया गया। वार्षिक खेलकूद में विजयी छात्राओं को भी सम्मानित कर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। विद्यालय के शिक्षक अवधेश विमल को IISER पुणे में विज्ञान आविष्कार कार्यशाला में बिलासपुर संभाग का नेतृत्व करने हेतु सम्मानित किया गया।


मंच का संचालन श्रद्धा आनंद एवं ममता दुबे द्वारा किया गया कार्यक्रम में मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक रमेश देवांगन सहित भारी संख्या में शिक्षक, पालक, विद्यार्थी उपस्थित थे।

l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *