सीजीपीएससी मेंस की परीक्षा जारी, चयनित अभ्यर्थी हो रहे शामिल
सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शासकीय नौकरी के प्रति दिखा उत्साह
बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मेंस की परीक्षा 25 से 27 जून के बीच आयोजित हो रही है चार परीक्षा केंद्रों मैं आयोजित हुई इस परीक्षा में लगभग 2000 अभ्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए थे तो वही परीक्षा में पूछे गए सवालों को भी अभ्यर्थियों ने हल किया प्री मेंसऔर मेंस के बाद अब चयनित अभ्यार्थियों का इंटरव्यू होगा जिसके बाद शासन द्वारा निकाले गए पदों पर उनकी नियुक्ति की जाएगी पिछले कुछ वर्षों से लगातार शासकीय नौकरियों के लिए आवेदन निकालकर उन्हें सुविधा प्रदान की जा रही है ऐसे में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है और सभी इसमें उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।