हड़ताली कर्मचारियों पर तालिबानी आदेश का विरोध करते है हड़ताली साथी को तत्काल बहाल किया जावे – डा सुनील कुमार यादव

बिलासपुर – हड़ताली कर्मचारियों को निलंबन किया जाना दमनात्मक रूख है इसका हम सभी कर्मचारी साथियों की ओर से इस कार्यवाही का विरोध करते है।
कुछ अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को जबरन दबाव पूर्वक कार्य पर बुलाकर कार्य करवा रहे है , जब पूरे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी अपने जायज हक अधिकार की लड़ाई में सड़क पर आंदोलन कर रहे है वैसे में कार्य पर कर्मचारियों से कार्य लिया जाकर हड़ताल को प्रभावित किया जा रहा है , होना ये चाहिए की अधिकारियों भी तृतीय वि चतुर्थ वर्ग के कल्याण निमित माँगो का समर्थन करना चाहिए जैसे अन्य सभी जिलो में किया जा रहा है । इस सबंध में डा सुनील कुमार यादव प्रदेश महामंत्री ने अधिकारियों से प्रेस के माध्यम से अपील
की है कि वे राज्य के कर्मचारियों से जो आंदोलन में है उनका नैतिक समर्थन करते हुवे आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए न की निलंबन । हमारे हड़ताली कर्मचारी पर किए कार्यवाही को तत्काल शून्य किया जाना चाहिए , प्रांतीय निकाय के द्वारा निर्णय आने पर हम सभी कर्मचारी साथी अपने हड़ताली साथी का सहयोग करने मनेंद्रगढ़ के लिए पूरी टीम के साथ रवाना होंगे ।