Blog

हत्या के मामले मे फरार चल रहे 2 आरोपी एवं 1 के नाबालिग बालक गिरफ्तार…शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

घटना में प्रयुक्त  चाकू, खुन लगे कपडे एवं मोबाईल बरामद


जांजगीर ।मृतक राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ जो शिवरीनारायण मेला देख कर अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था कि अज्ञात लोगो के द्वारा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर पुरेना तालाब में फेक दिया है, जिसकी सूचना पर दिनांक 11.02.26 को थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित घटना स्थल पहुंचकर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरीत कार्यवाही करने निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक सतरूपा तारम के कुशल मार्गदर्शन में  थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए मामले मे आरोपी करन कुर्रे, अनिरूद्ध उर्फ अन्नी कुर्रे एवं एक विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा जिसे घटना के सम्बंध मे पुछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक राहुल चौहान को चाकू से ताबडतोड हमला कर हत्या करना एवं  लाश को छुपाने की नियत से पुरेना तालाब में फेंक देना बताया।

*उपरोक्त कार्यवाही* मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, .उ.नि. रामप्रसाद बघेल प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, प्रआर, विरेन्द्र टण्डन, आरक्षक  प्रवीण साहू, शिव कुमार कश्यप,, नितिन द्विवेदी, विवेक ठाकूर, बलराम यादव, श्रीकांत सिंह एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय
योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *