Blog

हनुमान जयंती की भीड़ में चोर सक्रिय, दो वारदातों से सनसनी…

भक्ति के बीच चोरी,मोबाइल और चेन पार…

बिलासपुर । हनुमान जयंती के मौके पर जहां एक तरफ श्रद्धा और भक्ति का माहौल था… वहीं दूसरी तरफ चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को सतर्क रहने पर मजबूर कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, मंदिरों में भारी भीड़ के बीच एक बुजुर्ग की जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। वहीं दूसरी घटना में एक महिला के गले से चेन और लॉकेट पार कर दिया गया। दोनों ही घटनाएं भीड़ का फायदा उठाकर बड़ी ही चालाकी से अंजाम दी गईं।घटना के बाद पीड़ितों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस ने त्योहारों के दौरान सतर्क रहने की अपील की है… ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *