Blog

हनुमान जयंती रैली में बवाल, चाकूबाजी से मचा हड़कंप….

बिलासपुर में त्योहार के बीच खून-खराबा, एक घायल…

बिलासपुर । हनुमान जन्मोत्सव की रैली के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई… जब अचानक झड़प के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आ गई। मामला तोरवा थाना क्षेत्र के जगमल चौक का है, जहां 2 अप्रैल की रात माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।जानकारी के मुताबिक, रैली के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ… जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया… और जुलूस में शामिल लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के अनुसार, पेंडरवाल अस्पताल के पास शनि श्रीवास और सूरज साहू जुलूस देखने पहुंचे थे… तभी कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले में प्रांशु गोले और उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है… और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *