Blog

पंजाब नेशनल बैंक से परेशान होकर निश्चल सिंह ने मुंगेली कलेक्टर से एक दिवसीय अनशन की मांगी अनुमति, अनुमति नहीं मिलने पर मजिस्ट्रेट को लिखा पत्र,77 वर्षीय वृद्ध को पड़ रहा भटकना

मुंगेली = मुंगेली जिले में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है जहां 77 वर्षीय एक बुजुर्ग द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के कार्यों से परेशान होकर निश्चल सिंह पिता मेहर सिंह ने मुंगेली कलेक्टर श्री कुंदन कुमार से एक दिवसीय अनशन करने के लिए अनुमति की मांग की थी, बताते चलें कि निश्चल सिंह ने यह आरोप लगाया है कि पंजाब नेशनल बैंक बरेला शाखा द्वारा उन्हें एफ डी आर जो 2007 से पेडिंग है, उसकी प्रतिलिपि नहीं दी जा रही है 1991 की एक एफ डी आर जो उनके पास है उसे भी नहीं दिया जा रहा है भुगतान नहीं होने की स्थिति पर न तो उन्हें प्रतिलिपि दी जाती है और न ही बैंक द्वारा स्टेटमेंट दी जाती है जिससे क्षुब्ध होकर निश्चल सिंह ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक व चेयरमैन महानिरीक्षक सहित प्रधानमंत्री से इस मामले की शिकायत की गई है अब कार्यवाही नहीं होने पर अनशन की मांग कलेक्टर कुंदन कुमार से लिखित में की गई थी,जिला प्रशासन से अनशन की अनुमति नहीं मिलने पर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी को पत्र लिखकर एक दिवसीय अनशन की अनुमति चाही गई है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में आगे क्या कार्यवाही होती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *