हरितालिका तीज की तैयारियों से बाजारों में रौनक
बड़ी संख्या में महिलाओं की उमड़ी भीड़
बिलासपुर। शहर के बाजारों में हरितालिका तीज का उत्सव जोरों पर है। महिलाएं बड़ी संख्या में कपड़े, श्रृंगार सामग्री और सोने-चांदी की खरीदारी के लिए दुकानों का रुख कर रही हैं। साड़ी दुकानों को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां महिलाएं उत्साहपूर्वक खरीदारी करती नजर आ रही हैं।
विओ-1 त्योहार के लिए महिलाएं नई-नई साड़ियां और पारंपरिक वस्त्र खरीद रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि तीज के अवसर पर ग्राहकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। बाजारों में महिलाओं की भीड़ ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया है। इस मौके पर मेहंदी का भी खास महत्व है। महिलाएं अपने हाथों पर आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगवा रही हैं। बाजार में मेहंदी लगाने वालों के पास लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है, जहां वे तीज के लिए विशेष तैयारियां कर रही हैं।
बाईट- नमिता देवांगन
विओ-2 त्योहार को और खास बनाने के लिए महिलाएं घरों में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन भी बना रही हैं। तरह-तरह के पकवानों की खुशबू घर-घर में महक रही है। कई महिलाएं इस अवसर पर अपने मायके पहुंचकर तीज का आनंद ले रही हैं और परिवार के साथ त्योहार मना रही हैं।
बाईट- सुनीता देवांगन
विओ-3 तीज पूजा के लिए बाजारों में मूर्तियां और पूजन सामग्री की बिक्री भी शुरू हो गई है। महिलाएं पूजा की संपूर्ण तैयारी के साथ अपने परिवार की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए विशेष रूप से पूजन सामग्री जुटा रही हैं।
बाईट- पिंकी देवांगन
विओ-4 त्योहार की रौनक मिठाई दुकानों में भी दिखाई दे रही है। लड्डू, गुजिया और अन्य मिठाइयों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। हर तरफ तीज का उल्लास नजर आ रहा है और महिलाएं उत्साह के साथ इस पर्व की तैयारियों में व्यस्त हैं।