Blog

हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र का पर्व

कृषि महाविद्यालय में मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

बिलासपुर – 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. एन.के.चौरे ने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में ध्वजारोहण करते हुए छात्र-छात्राओं, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी बंधु एवं मजदूर भाइयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा गणतंत्र दिवस का महत्व बताया।

गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर डॉ. चौरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो आजादी हमें मिली है, इसमें सभी धर्मो, समूह, वर्गों ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कुर्बानी दी हैl कुछ देशभक्त ऐसे भी हुए है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हम गणतंत्र के महत्व को समझें। आज हर नागरिक को भारत की गौरव गाथा पर गर्व का अनुभव होता है। यह दिन हमें संविधान के प्रति सम्मान और अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने युवाओं को देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

अपने आगे कहा कि आजादी के बाद हम भारतवासियों ने बेशुमार उपलब्धियां हासिल की है, आज उन्हीं उपलब्धियो का जश्न और उत्सव मनाने का दिन है। देश को आजाद करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान बनाने वाले महापुरुषों को भी नमन करना चाहिए। हम और हमारा देश, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने संविधान निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज हम हर क्षेत्र चाहे वह विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रक्षा, शिक्षा हो, खाद्यान्न उत्पादन का या नवीन तकनीकी का हो सब में निरंतर प्रगति कर रहे हैं। आज का दिन संकल्प का दिन है, जिसके लिए सभी को संकल्पित होकर देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करना होगा। सोच और कार्य हर क्षेत्र में सकारात्मक हो ऐसी सोच और जज्बा जनचेतना जागृत कर हमें देश के नागरिकों में लाना होगा।

इससे पूर्व डॉ. चौरे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शुभ शुक्ला, मानसी चंद्राकर, चंचल गावडे एवं दीपांशु साहू ने भाषण, पी. दीपिका तथा चारु पटेल ने कविता एवं मनीषा नायक, रोशनी गुप्ता, नेहा निषाद, एस. असिया अली, संध्या कैवर्त, भूमिका सिंह ध्रुव ने नृत्य प्रस्तुत किया।

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय स्तर की गौ-विज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर प्रियंका धिरहे, प्रवीण सिंह, विक्रम बंजारे एवं चांदनी धृतलहरें को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

डॉ. चौरे ने चोरभट्टी स्थित राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला में भी ध्वजारोहण किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. गिरीश चंदेल, कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने “विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग” प्रतियोगिता में चयनित होकर बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के बीएससी (कृषि) तृतीय वर्ष के छात्र देवराज को राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

आज के कार्यक्रम का सफल संचालन वैज्ञानिक अजीत विलियम्स ने किया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र, बिलासपुर के प्राध्यापक, वैज्ञानिक गण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं मजदूर भाई उपस्थित थे। आज के आयोजन ने महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को एकजुटता और देशसेवा की भावना से भर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *