Blog

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिल्हा में निकली भव्य तिरंगा रैली

बिलासपुर/हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन मण्डी प्रांगण बिल्हा से प्रारम्भ होकर हटरी चौक प्रमुख मार्ग होते हुए पीपल चौक तक सम्पन्न हुआ। तिरंगा रैली कार्यक्रम विधायक धरमलाल कौशिक एवं क्रेडा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भूपेन्द्र सवन्नी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बिल्हा के मुख्य मार्ग में तिरंगा लहराते हुए लोगों ने देशभक्ति और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों और सेवानिवृत सैनिकों का अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ और शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव, बिल्हा जनपद अध्यक्ष डॉ राम कुमार कौशिक, बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेन्द्री, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा और नगर व ग्राम के समस्त सम्मानीय जनप्रतिनिधि गण, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, बिल्हा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बिल्हा, जनपद सीईओ, बी ओ बिल्हा, नगर पंचायत सीएमओ बिल्हा, बीएमओ बिल्हा एवं समस्त स्कूलों के शिक्षक एवं बालक बालिकाएं विशेष रूप उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *