Blog

कांग्रेसियों ने मोदी केंद्र सरकार और ईडी का पुलिस की नजरों में  जलाया पुतला

कांग्रेसियों ने नेहरू चौक में पुलिस की आंखों के सामने फूंक दिया पुतला

बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी  ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी का पुतला दहन किया।कांग्रेसी एकत्रित होकर नारे लगाते हुए नेहरू चौक में पुतला दहन किया । पुलिस पहले की तरह पुतले को छिनने का जमकर प्रयास करती रही।लेकिन असफल रही, आखिरकार कांग्रेसियो ने पुतला को आग के हवाले कर दिया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार अपने एजेंसियों का पुरा फायदा उठाकर कांग्रेसियों को परेशान कर रही है।

*सिद्धांशु बोले,केंद्र सरकार राहुल गांधी  के  वोट चोर गद्दी छोड़  अभियान से घबरा गई*

शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में पूर्व में भी ईडी ने राहुल गांधी से पूछताछ की जा चुकी है ,केस वही है ,इनक़्वारी करने वाले भी वही ईडी है फिर नए सिरे से एफआईआर कराने का मतलब है कि केंद्र सरकार राहुल गांधी  के  वोट चोर गद्दी छोड़  अभियान से घबरा गई है और 14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित  वोट चोर-गद्दी छोड़  कार्यक्रम से विचलित केंद्र सरकार भय और दबाव बनाने के लिए  नए नए हथकंडे अपना रही है ।मिश्रा ने कहा आज पूरा देश समझ चुका है कि हरियाणा, महाराष्ट्र ,बिहार के चुनाव हो या ,लोकसभा के चुनाव हो वोट चोरी करके जीता गया है ,आज देश का बच्चा बच्चा जान चुका है और कह रहा है ।वोट चोर गद्दी छोड़  इससे घबराया हुआ प्रधानमंत्री ईडी  के सहारे इस चक्रव्यूह से निकलने के लिए विपक्ष पर कार्यवाही करा रहा है। राहुल  न डरेंगे न झुकेंगे और पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

*महेंद्र बोले,केंद्र की मोदी सरकार  सब्सिडी पाओ,चंदा दो वाली भाजपा पर ईडी कब जांच करेगी*

ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि नेशनल हेरोल्ड  आज़ादी की लड़ाई का प्रतीक है,जिसने देश पर मर मिटने वाले सेनानियों की खबरों को  छापने के लिए को ऑपरेटिव व्यवस्था के तहत स्थापित किया गया था, जो हमारी धरोहर से कम नही है , घाटे में चलने के कारण कम्पनी नियम के तहत स्थानांतरण किया गया है जिसमे पूरी तरह पारदर्शिता है ,जिसमे का एक पैसा भी कोई ले नही सकता ,किन्तु बीफ कम्पनी से  250 करोड़ की चंदा लेने वाली भाजपा  की जांच ईडी क्यो नही कर रही है, केंद्र की मोदी सरकार  सब्सिडी पाओ – चंदा दो वाली भाजपा पर ईडी कब जांच करेगी ।
मोदी सरकार ने 2014 से अब तक भाजपा की पार्टी फण्ड में लगभग 10 हजार करोड़ चंदा के रूप में प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित की है ।गंगोत्री ने कहा भाजपा की राजनीति केंद्रीय जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है पहले ईडी ,सीबीआई ,इंकम टैक्स से कार्यवाही कराती है और डर कर भाजपा में शामिल होते है ,उनका केस ईडी वापस ले लेती है या डिले करती है , अजित पवार,हेमन्त विश्व शर्मा आदि है.

*नेहरू चौक में हुई जमकर नारेबाजी*

नेहरू चौक में कांग्रेसियों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी उसके बाद केंद्र सरकार और ईडी का पुतला जलाया।जिसमें भारी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।इस बीच कांग्रेसियों के
कहा कि भाजपा स्क्रर डरती है मोदी को आगे करती है और कांग्रेस के अभियान से घबरा कर बेवजह का ईडी के माध्यम से परेशान करने का काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *