हवाई सेवा 11 को जंतर- मंतर में धरना

बिलासपुर । चकरभाठा एयरपोर्ट के विस्तार एवं न नई उड़ानों की मांग के लिए नई दिल्ली जंतर मंतर नई दिल्ली में 11 दिसंबर को हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के द्वारा 1 दिवसीय शातिपूर्व धरना प्रदर्शन किया जाएगा? हवाई सुविधा जन संघर्ष में समिति के द्वारा बिलासपुर में पिछले 6 साल से बिलासपुर में एयरपोर्ट और हवाई सुविधा विस्तार के लिए न अहिंसक जन आंदोलन चल रही न है। इन 6 वर्षों में एक बार नवंबर 2021 में समिति के सदस्य दिल्ली जंतर मंतर में भी जाकर धरना ददे चुके हैं और उस वक्त केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर अपना ज्ञापन सौप चुके हैं। उस समय
केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने मुलाकात की थी
समिति का कहना है कि पिछले तीन सालों में बिलासपुर एयरपोर्ट में अपेक्षित कार्य न होने और नई उड़ानों के नहीं चलने के का हमारा प्रतिनिधिमंडल पुनः दिल्ली आ रहा है। प्रतिनिधि मंडल में करीब 15 से 20 सदस्य शामिल होने उम्मीद है। दिसंबर को दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच जंतर मंतर धरना स्थल पर शांतिपूर्ण अहिंसक प्रदर्शन भी करेंगे। कुल मिलाकर इस प्रदर्शन में स्थानीय लोगों को मिलाकर अधिक 30 लोगों के होने की संभावना है। हमारे धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के कुछ सांसदों के शामिल होने की संभावना है। ज्ञात हो की हवाई सेवा का विस्तार करने 45 लाइसेंस तथा महानगर तक हवाई सेवक प्रारंभ करने के साथ ही चकरभाटा बिलासा देवी एयरपोर्ट में रन वे का विस्तार करने सी से जमीन वापस लेने की मांग को लेकर हवाई हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति पिछले 6 साल से आंदोलन कर रही है। कांग्रेस शासन काल में चकरभाटा एयरपोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ तो हो गई लेकिन महानगर तक हवाई सेवा का विस्तार नहीं किया गया और ना ही सेना से जमीन वापस मिली। सेवा से जमीन वापस मिलने के बाद ही रनवे का विस्तार किया जा सकेगा। इन सभी मुद्दों को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सदस्य 11 दिसंबर को नई दिल्ली में जंतर मंतर में धरना देंगे।