Blog

सरकारी तालाब में अवैध खुदाई रोकने पर पार्षद को जान से मारने की धमकी, FIR की मांग

मोपका में माफिया बेलगाम अवैध खुदाई पर टोकने गए जनप्रतिनिधि से गाली-गलौच

बिलासपुर ।नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 पं. रामगोपाल तिवारी नगर मोपका में स्थित सरकारी बावा तालाब में अवैध खुदाई का गंभीर मामला सामने आया है। इस अवैध गतिविधि को रोकने पहुंचे वार्ड पार्षद मोहन श्रीवास को दबंगों द्वारा न केवल गाली-गलौच की गई, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। पार्षद मोहन श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी 2026 की रात करीब 12 बजे सित्तेश दर्वे और उसके साथी द्वारा तालाब में हाइवा और जेसीबी मशीन से अवैध खुदाई की जा रही थी। खुदाई में प्रयुक्त वाहन का नंबर सीजी 10 एयू 1217 बताया गया है। जब पार्षद ने मौके पर पहुंचकर अवैध खुदाई रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए खुलेआम धमकी दी। घटना के बाद पार्षद ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *