Blog

हाईकोर्ट कर्मचारी के मकान का ताला तोड़कर चोरी

चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। हाईकोर्ट के कर्मचारी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी व जेवर चोरी कर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चकरभाठा पुलिस ने बताया कि हिर्री माइंस राम नगर निवासी अजय अनंत हाईकोर्ट बिलासपुर में प्यून के पद पर पदस्थ है। बीते 28 अप्रैल को शाम 7 बजे अपने मकान में ताला बंद कर अपने भाई साहिल अनंत के साथ शादी में रानी सागर थाना कोटा गया था। वहां से 1 मई को दोपहर 12 बजे अपनी पत्नी सत्यावती अनंत के साथ अपने घर लौटा। तब मकान के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर जाकर देखा तो बेडरूम में रखे आलमारी टूटी हुई थी। सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे दो चांदी का पायल,चांदी कमरबंद, चांदी का सात पत्ती वाला लाकेट, एक जोड़ी चांदी का चूडा, एक काला मोती वाला माला जिसमें सोने का सात पत्ती वाला लाकेट चोरी हो गई थी। जिसकी कीमत 45 हजार रूपये है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस की टीम जांच करने घटना स्थल पहुंची, लेकिन चोर का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *