केवीके में 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ…..गौ आधारित खेती की जानकारी और खेती में प्रयोग हो रहे अत्यधिक रसायन के दुषप्रभाव पर हुई चर्चा

कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक हुए शामिल
बिलासपुर।कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पशु संचालय रायपुर, एनडीडीबी, जिला पंचायत एनआरएलएम, के तहत 25 पशु शाखियों का 17 दिवशीय आवास प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह रहे ।उन्होंने गौ आधारित खेती की जानकारी तथा खेती में प्रयोग हो रहे अत्यधिक रसायन के दुषप्रभाव की जानकारी दी, कृषि महाविद्यालय के डीन
डॉक्टर एनके चौरे
,डॉक्टर एसएल स्वामी अधिष्ठात कृषि महाविद्यालय, डॉ पिल्लई अतिरिक्त पशु संचालक रायपुर, रामेंद्र सिंह गुज्जर एनआरएलएम जिला पंचायत बिलासपुर , कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर के सभी वैज्ञानिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ शिल्पा कौशिक ने मंच संचालन किया एवं डॉ एकता ताम्रकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।पशु चिकित्सक के मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ तमाय उत्तलवार,डॉ रंजना नंदा,डॉ मंडल उपस्थिति रहे।सबने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।