Blog

हाथ में पिस्टल पकड़कर दिखाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर ।रायपुर पुलिस को एक विडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से हाथ में पिस्टल पकड़कर पिस्टल को कॉक किया जा रहा था।
वीडियो को एसएसपी  डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये  सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल रायपुर की टीम के सदस्यों द्वारा विडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान पंडरी रायपुर निवासी कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील के रूप में करते हुये उसकी पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील द्वारा विडियो को खरियार रोड उडीसा में बनाना बताया गया। जिस पर कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील के विरूद्ध थाना पंडरी में वैधानिक कार्यवाही करने के साथ ही पिस्टल के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

*आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी*

कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील पिता अरूण फरिकार उम्र 24 साल निवासी दलदलसिवनी रोड सुमित बाजार के सामने थाना पंडरी रायपुर अपराधिक प्रवृत्ति का है जो पूर्व में थाना पंडरी से अवैध रूप से शराब की बिक्री/तस्करी करते आबकारी एक्ट के प्रकरण में 03 बार तथा मारपीट के प्रकरण में 01 सहित कुल 04 बार जेल निरूद्ध रह चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *