Blog

हिंदू नववर्ष पर सीपत में भव्य शोभायात्रा,19 मार्च को गूंजेगा जय श्रीराम का उद्घोष

बिलासपुरः ।जिले के में हिंदू नववर्ष के अवसर पर भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन पर्व पर 19 मार्च 2026, गुरुवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्रभर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
आयोजन समिति के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे पुलिस लाइन से होगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए तिलक नगर तक जाएगी। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच, पुष्पवर्षा और धार्मिक कार्यक्रमों की भी व्यवस्था की गई है। यह आयोजन भारतीय जीवन पद्धति, शाश्वत मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश दिया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी के साथ-साथ विभित्र झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगी। इस अवसर पर जगह जगह स्वागत द्वार और दुल्हन की तरह शहर को सजाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *