हिट एंड रन कार ने 2 युवक को उड़ाया,10 फिट हवा में उछलकर गिरे,महिला और बच्चे की किस्मत ने बचाई जान
वाहन चालक हुआ फरा
बिलासपुर। न्यायधानी में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने राह चलते दो लोगों को टक्कर मार दिया।दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। जबकि महिलाएं और बच्ची बाल-बाल बच गई। वारदात का LIVE वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र के बाई पास का है।
जानकारी के अनुसार, घायलों का नाम गोपी निषाद और रोहित निषाद है। घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में आ रही है। सामने से 2 युवक पैदल जा रहे हैं, जिनको कार कुचल दे रही है। दोनों युवक हवा में उछलते दिख रहे हैं।इस दौरान कार दोनों युवकों को कुचलकर तेज रफ्तार में निकल जाती है। बगल से चल रही 2 महिलाएं और एक बच्ची मुश्किल से जान बचा पाई। आसपास के लोग मौजूद रहे जिसके कारण फौरन पुलिस को सूचना दिए। एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद फरार हुए कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ।