हिदायत – नंबर प्लेट नही सुधरवाने पर हो सकती है मुसीबत
30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन, शिविरों के जरिए एचएसआरपी नंबर प्लेट की सुविधा
बिलासपुर। एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए आरटीओ की तरफ से पहल की जा रही है। 3 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं, इसके साथ ही विभाग ने विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन भी शुरू कर दिया है। हालांकि, इन शिविरों में वाहन मालिकों की कम रुचि देखने को मिल रही है। अगर इस दौरान नंबर प्लेट नहीं लगवाए जाते, तो आने वाले दिनों में वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल परिवहन विभाग द्वारा जिले में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का आयोजन जिला न्यायालय, तहसील कार्यालय, कलेक्टोरेट, सिम्स, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर किया गया है। इसके माध्यम से नागरिकों को सुविधा दी जा रही है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के नंबर प्लेट के लिए आवेदन कर सकें।शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही हैं। इस प्रक्रिया से वाहन मालिक आसानी से अपने वाहन की नंबर प्लेट को सही करा सकते हैं।
कई वाहन मालिक रुचि नहीं ले रहे
आरटीओ द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि ऐसे कई वाहन मालिक द्वारा नए नम्बर प्लेट को लगवाने में रुचि नहीं दिखाई जा रही है।जिनको आने वाले दिनों में मुसीबतों का सामना
करना पड़ सकता है।जिसको जवाबदारी खुद उनकी होगी।
वर्जन
आरटीओ विभाग द्वारा चलाए गए शिविर अभियान में गाड़ियों का नम्बर प्लेट बदलवाना अनिवार्य है।जिन गाड़ियों में एचएसआरपी नंबर प्लेट की सुविधा नहीं है यह उनके लिए है।
रामगोपाल करियारे
एएसपी ट्रैफिक पुलिस